तेजप्रताप ने लालू के हनुमान पर साधा निशाना, कहा - भोला-भाला बन कर सेवा का दिखावा कर रहा

    तेजप्रताप ने लालू के हनुमान पर साधा निशाना, कहा - भोला-भाला बन कर सेवा का दिखावा कर रहा

    पटना(PATNA):आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत जैसे-जैसे ठीक हो रही है उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पुराने रंग में लौटने लगे हैं. अपने पिता के बीमार होने के बाद भगवान को याद करते हुए तेज प्रताप ने राजनीति तक छोड़ने की बात कह दी थी. लेकिन अब तेज प्रताप यादव फिर से पुराने अंदाज में लौट रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने अब लालू यादव के बेहद खास और हनुमान कहे जाने वाले एक नेता को लेकर नया पैंतरा लिया है. ये नेता लंबे अरसे से लालू यादव के करीबी रहे हैं. फिलहाल लालू यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा है और यहां भी नेता जी साये की तरह लालू यादव के साथ हैं. लेकिन तेज प्रताप इन दिनों अपने पिता के हनुमान पर किसी बात को लेकर खासे गर्म हैं. लिहाजा उन्हें पार्टी से निकाल बाहर करने तक की बात कह डाली है. 

    तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर यह कहा 

    तेज प्रताप यादव ने सीधे-सीधे नेता जी का नाम तो नहीं लिया इस ट्वीट के जरिए उन्होंने लालू परिवार के वफादार कहे जाने वाले पूर्व विधायक और आरजेडी नेता भोला यादव (RJD Leader Bhola Yadav) पर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है. पापा को परिवार और बिहार की जनता की जरूरत है ना कि चापलूसों की. कुछ बाहरवाले लोग खुद को मुंह मिया मिठ्ठू बता रहे है, भोला भाला बन पिताजी की सेवा का दिखावा कर रहे हैं. ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news