Teacher Vacancy 2025: टीचर बनने का है सपना तो 7279 पदों पर निकली हैं भर्तियां, इस डेट से करें अप्लाई, देखें योग्यता

    Teacher Vacancy 2025: टीचर बनने का है सपना तो 7279 पदों पर निकली हैं भर्तियां, इस डेट से करें अप्लाई, देखें योग्यता

    टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के स्पेशल स्कूल में 7279 पदों पर शिक्षक की भर्ती निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई तक होगी. योग्य उम्मीदवार BPSC की ऑफिशल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. 

    वैकेंसी डिटेल 

    कक्षा 1 से 5 तक के लिए -5534 पद 

    कक्षा 6 से 8 तक के लिए -1745 पद

    ज़रूरी योग्यता 

    आपको बता दें कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका 12वीं में 50 फ़ीसदी अंक होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास डीएलएड/ डिप्लोमा होना भी चाहिए. 

    अगर आप कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका 50 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. विशेष शिक्षा में B.Ed या समकक्ष डिप्लोमा के साथ उम्मीदवार के पास RCI (Rehabilitation Council of India) से मान्यता प्राप्त CRR नंबर आवश्यक है.

    आयु सीमा 

    बिहार शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 960 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा. जबकि ST/SC और PWBD  कैंडिडेट को मात्र 760 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. 

    अगर आप दोनों पेपर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1440 रुपया देना पड़ेगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को दोनों पेपर के लिए 1140 आवेदन शुल्क देना होगा. 

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के माध्यम से होगा. परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. अच्छी बात यह है की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.

    होम पेज पर दिए गए APPLY LINK पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें.

    फिर फॉर्म भरें और माँगे गये डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news