पेंशन राशि को लेकर सुशील मोदी ने वित्त मंत्री पर अनर्गल बयानबाजी का लगाया आरोप

    पेंशन राशि को लेकर सुशील मोदी ने वित्त मंत्री पर अनर्गल बयानबाजी का लगाया आरोप

    पटना(PATNA): राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पर बिना तथ्य जाने केंद्र सरकार पर आरोप पर पलटवार किया है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विजय चौधरी पिछले दो दिनों से तथ्यों की पूरी जांच पड़ताल किए बिना केंद्र के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 329 करोड़ रुपया जारी कर दिया है. लेकिन वित्त मंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं. वित्त मंत्री कह रहे हैं कि अभी तक वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजनाओं के तहत बिहार को कोई राशि नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि बिहार ने ब्याज की राशि 23 अगस्त को केंद्र की संचित निधि में जमा की. इसके एक सप्ताह के भीतर बिहार को 329 करोड़ रुपया केंद्र द्वारा भुगतान कर दिया गया. अगर बिहार सरकार ने अप्रैल-मई में ब्याज की राशि जमा कर दी होती तो यह राशि काफी पहले मिल गई होती. लेकिन बिहार सरकार गलत मैसेज फैला रही है.

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में सार्वाधिक लाभार्थी है. बिहार में उनकी संख्या 37.57 लाख है। जबकि, उत्तर प्रदेश में 40 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है. केंद्र बिहार के प्रतिवर्ष 13 सौ करोड़ रुपए की सहायता करती है. बिहार सरकार प्रति लाभार्थी राज्यांश के रुप में 200 से 300 रुपए वहन करती है. जबकि अधिकांश राज्यों की सरकार 500 से एक हजार रुपए प्रति लाभार्थी राज्यांश के रूप में व्यय करती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news