बीएमपी डीएसपी के तीन ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज


पटना(PATNA): बोधगया में पदस्थापित बीएमपी के डीएसपी विनोद कुमार रावत के दिनकर गोलंबर स्थित आवास में छापेमारी चल रही है. इसमें नगद 60000 रुपये बरामद किए गए हैं. जबकि 200 ग्राम के आसपास सोना बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही 16 लाख के जेवरात के कागजात बरामद किया गया है. इसके अलावे इनका दो लॉकर भी है . बीके रावत के पास तीन चार चक्के की गाड़ी है .साथ ही जमीन के कई कागजात और बैंक डिटेल मिले हैं.
निगरानी डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आज विनोद कुमार रावत के तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. जिसमें दिनकर गोलंबर के अलावे पटना राजा बाजार पिलर संख्या 15 के पास इनका फ्लैट है उसमें छापेमारी चल रही है. साथ ही इनके कार्यालय बोधगया में भी छापेमारी चल रही है. 2:00 बजे से छापेमारी की शुरुआत हुई है और सभी जगह एक साथ छापेमारी हो रही है. दो अन्य जगह में क्या कुछ मिला है अभी राजीव कुमार ने नहीं बताया है . बताया गया कि 37 लाख के गबन के मामले में 2017 से इन पर जांच चल रही थी. जांच के उपरांत सही पाया गया और मामला दर्ज कर छापेमारी की गई है .
4+