पिस्टल की नोक पर छात्र का अपहरण, 2 लाख मांगा फिरौती फिर 20 हजार में छोड़ा 

    पिस्टल की नोक पर छात्र का अपहरण, 2 लाख मांगा फिरौती फिर 20 हजार में छोड़ा 

    नालंदा(NALANDA): नालन्दा में फिरौती के लिए एक किशोर का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. घटना बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले का है. जहां ट्यूशन पढ़ने आये छात्र को 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने अपहरण कर लिया. जिसके बाद अपहृत युवक के मोबाइल से ही बदमाशों ने उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर दो लाख की फिरौती की मांग की. फिरौती नहीं देने पर बेटे की हत्या कर देने की धमकी देने लगा. 

    2 लाख मांगा फिरौती 

    अपहृत किशोर निशांत कुमार ने बताया कि वह शनिवार की सुबह 12 वीं की क्लास करने धनेश्वरघाट मोहल्ला स्थित एक ट्यूशन सेंटर जा रहा था. तभी 2 पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर उसे बाइक पर बिठा लिया और उसे राजगीर रोड की तरफ लेकर चले गए. जब किशोर कुछ बोलना चाहता था तो बदमाश उसके साथ मारपीट करते थे. राजगीर रोड में किसी सुनसान जगह बदमाश उसे लेकर चले गए जहां बेल्ट और पिस्टल की बट से उसकी पिटाई की. जिसके बाद उसके मोबाईल से कॉल कर उसके पिता से 2 लाख की डिमांड की गई.  जिसके बाद  20 हजार पर बात बनी और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद बदमाश उसे देर शाम नालन्दा मोड़ पर छोड़ कर राजगीर की तरफ निकल गया. फिर वह किसी तरह से दीपनगर थाना पहुंचा जहां से उसके परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news