पटना में जोरदार आंधी और बारिश, डाक बंगला चौराहे पर बनाया गया स्वागत द्वार गिरा


पटना(PATNA): राजधानी पटना में सोमवार की दोपहर आई तेज आंधी बारिश में एक बड़ा हादसा टल गया. जोरदार आंधी के कारण डाकबंगला चौराहे के पूजा पंडाल के आगे सजाया गया स्वागत द्वार गिर गया. इस कारण डाक बंगला चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि डाक बंगला पूजा समिति के लोग उसे दुरुस्त करने में जुट गए हैं. समिति के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मौके पर मौजूद पटना ट्रैफिक पुलिस के कर्मी गिरे हुए स्वागत द्वार को उठाने में जुट गए हैं. संयोग रहा कि तेज बारिश के कारण सड़क पर वाहन ज्यादा नहीं थे. सिर्फ एक ऑटो चपेट में आया और एक व्यक्ति को चोट आई है.
4+