भोजपुर: अवैध बालू माफियाओं पर STF की छापेमारी, 87 पोकलेन मशीन जब्त 

    भोजपुर: अवैध बालू माफियाओं पर STF की छापेमारी, 87 पोकलेन मशीन जब्त 

    आरा(AARA): भोजपुर जिले में एक तरफ जहां बालू माफिया जिला प्रशासन और भोजपुर पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल रहा था और जमकर अवैध बालू खनन में लगे थे, वहीं अब जिला प्रशासन और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरोधा टॉक पर 87 पोकलेन सहित दर्जनों ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौधा टॉक पर आज अचानक सैकड़ों की संख्या में भोजपुर पुलिस और एसटीएफ पुलिस के साथ जिले के कई वरीय पदाधिकारी बालू के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंच गए. जब वहां का नजारा देखा तो सबके होश उड़ गए. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने मौके से 87 पोकलेन को जब्त कर लिया. जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और भोजपुर एसपी संजय सिंह के संयुक्त निर्देश पर यह छापेमारी  हुई.

     जब्त सभी पोकलेन पर एक करोड़ से ज्यादा लगेगी फाइन

    इस छापेमारी के दौरान सुरौधा टॉक पर बालू माफियाओं में हड़कंप सा मच गया. वहीं भारी संख्या में पुलिस बल ने सभी जब्त पोकलेन को पुलिस के हवाले कर दिया है. जबकि इस बड़ी कार्रवाई पर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने बताया है कि जब्त सभी पोकलेन पर एक करोड़ से ज्यादा फाइन की जाएगी  ताकि बालू माफियाओं की कमर तोड़ी जा सके. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में बालू का अवैध उत्खनन बिल्कुल नहीं होगा, इसके लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news