मुंगेर: STF ने अवैध गन फैक्ट्री पर की छापेमारी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार 

    मुंगेर: STF ने अवैध गन फैक्ट्री पर की छापेमारी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार 

    मुंगेर(MUNGER): मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में टेटिया बम्बर ओपी के खपड़ा गांव में गुप्त सूचना मिलने के बाद पटना STF की SOG 1 ने छापेमारी की. इस छापेमारी में एसटीएफ ने तीन कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है.  इस दौरान STF ने 24 पिस्टल, 03 कारतूस, 01 लेथ मशीन सहित हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया है. STF द्वारा गिरफ्तार हथियार तस्करों में सुरेंदर महतो, राहुल कुमार और संजय शाह हैं.  गिरफ्तार हथियार तस्करों से STF और स्थानीय पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार STF टीम कई दिनों से इन तस्करों पर नजर रख रही थी. शुक्रवार को पुख्ता सुचना मिलते ही पटना से आकर STF ने तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. 

    यह भी पढ़ें:

    सरकारी जांच एजेंसियों के समन से बच नहीं सकते सांसद-एम वेंकैया नायडू ने क्यों कहा ऐसा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news