SSC CGL परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7500 पदों पर निकाली गई भर्ती

    SSC CGL परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7500 पदों पर निकाली गई भर्ती

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी के इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  SSC CGL परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके साथ SSC CGL द्वारा आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. विभाग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ में कुल 7500 पदों पर वैकेंसी ली जा रही है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टियर 1 CBT परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी. आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा. टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे.

    ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

    उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.  जानकारी के अनुसार कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष और कुछ के लिए 18 वर्ष के 30 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

    ऐसे करें आवेदन

    उम्मीदवार SSC के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. उम्मीदवार SSC के होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक कर. जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.  जिसके बाद अपना डाक्यूमेंट्स अपलोड करें. एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और सबमिट कर दें. इस आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए. वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी और एसटी उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news