वर्दी की आड़ में तस्करी: जब व्हाइट कार में ऐसे पकड़ाए दरोगा बाबू, तो पुलिस महकमा भी रह गया दंग, जानिए इनकी पूरी कहानी

    वर्दी की आड़ में तस्करी: जब व्हाइट कार में ऐसे पकड़ाए दरोगा बाबू, तो पुलिस महकमा भी रह गया दंग, जानिए इनकी पूरी कहानी

    TNP DESK- बिहार के विभिन्न जिलों में खाकी वर्दी की आड़ में भी तस्करी को अंजाम देने का मामला तो सामने आ ही रहा था, लेकिन राजधानी भी इन फर्जी वर्दी वालों से अछूत नहीं रही. पटना में भी फर्जी वर्दी पहन कर जालसाज घटना का अंजाम दे दे रहे है. ताजा मामला पटना का है, जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक फर्जी दरोगा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान छपरा निवासी रवि किशन के रूप में हुई है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताता था और व्हाइट कलर की कार में घूम-घूमकर रौब गांठता था.

    उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब कुम्हरार इलाके में सप्लाई की जानी है. इसी सूचना के आधार पर नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास टीम ने छापेमारी की और 199 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ रवि किशन और उसके साथी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया.

    फर्जी दरोगा बन दिखाता था धौंस 

    पूछताछ में सामने आया कि रवि किशन न केवल फर्जी दरोगा है, बल्कि पहले भी भोजपुर जिले में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. वर्दी का फायदा उठाकर वह लोगों को धमकाता और पुलिस की आंख में धूल झोंककर तस्करी करता था. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जानकारी पटना पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल विभाग इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटा है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news