SKMU प्रशासन ने दो कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य बदले, डॉ शम्भू सिंह बने एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी के प्रभारी प्रचार्य

    SKMU प्रशासन ने दो कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य बदले, डॉ शम्भू सिंह बने एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी के प्रभारी प्रचार्य

    दुमका (DUMKA) : दुमका के सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को दो कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य को बदल दिया है. जारी अधिसूचना के अनुरूप एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी के नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में एस.पी. कॉलेज, दुमका के राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. शंभू कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. वहीं, गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के प्रभारी प्राचार्य के रूप में उसी महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद सिंह को दायित्व सौंपा गया है. दोनों नव-नियुक्त प्रभारी प्राचार्य 2008 बैच के सहायक प्राध्यापक हैं. डॉ. शंभू कुमार सिंह की नियुक्ति डॉ. निमाई चंद्र दास के स्थान पर तथा डॉ. विवेकानंद सिंह की नियुक्ति स्मृति कुमारी के स्थान पर की गई है.

    ज्ञात हो कि दोनों कॉलेजों के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्यों ने व्यक्तिगत कारणों से विश्वविद्यालय से पदमुक्त करने का अनुरोध किया था. उनके आवेदनों पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने नई नियुक्तियाँ की हैं. इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है.

    रिपोर्ट-दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news