सीताराम येचुरी ने पटना में नीतीश कुमार और लालू यादव से की मुलाकात, मिशन 2024 पर हुई चर्चा

    सीताराम येचुरी ने पटना में नीतीश कुमार और लालू यादव से की मुलाकात, मिशन 2024 पर हुई चर्चा

    पटना (PATNA): मिशन 2024 की तैयारी में गैर बीजेपी राजनीतिक दल, लगातार एक दूसरे से संपर्क करने में नेता लगे हुए हैं. पहले नीतीश कुमार दिल्ली में जाकर सभी गैर बीजेपी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. इस दौरान आज राजधानी पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की. साथ ही 10 सर्कुलर रोड राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद बाहर निकले सीताराम येचुरी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली में हम लोगों से मुलाकात कर चुके हैं. हमारा एक ही मकसद है संविधान को बचाना है देश को बचाना है तो बीजेपी को सत्ता से हटाना ही होगा.इसकी तैयारी में हम लोग जुड़े हुए हैं.

    नेतृत्व के सवाल को लेकर सीताराम येचुरी ने कहा है कि पिछले इतिहास को देख लीजिए बिना नेतृत्व के देश में चुनाव हुए हैं और एक चेहरा भी मिला हुआ है. 1996 में एनडीए जब मोर्चा बना चुनाव हुए उसके बाद नेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेई को चुना गया. वही हाल मनमोहन सिंह जब सत्ता में कांग्रेस आई उस समय यूपीए का गठन हुआ था और अब इसी फार्मूले पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे. हम सबों का एक ही मकसद है बीजेपी को सत्ता से बाहर करना.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर जब पत्रकारों ने सीताराम येचुरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है चेहरा हो सकते हैं. लेकिन अभी सभी राजनीतिक दल एक साथ मिल बैठकर ही तय करेंगे देश का नेतृत्व कौन करेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news