गया(GAYA): बिहार के गया जिले में इमामगंज थाना के हाजत में सोनम हत्याकांड के आरोपी शंकर दास की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि उसने खुदखुशी कर ली. उसपर अपनी ही प्रेमिका के हत्या का आरोप था. पिछले दिनों गया में एक लड़की की चाकू गोदकर ह्त्या कर दी गयी थी. इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. लेकिन प्रेमिका की ह्त्या के बाद शंकर डिप्रेशन में चला गए अतः. उसने खुद आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई थी. वहीं हाजत में युवक के खुदकुशी कर लेने के बाद इमामगंज थाना की पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.
परिजन जमकर कर रहे बवाल
वहीं आरोपी शंकर दास की मौत का मामला गर्माता जा रहा है. परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. परिजन जमकर बवाल कर रहे हैं. रोड जाम कर आगजनी भी की जा रही है. बता दें कि सोनम हत्याकांड मामले में शंकर दास को कल ही गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता कर हाजत में रखने के बाद सुबह शंकर दास का शव मिला. हालांकि इस मामले पर गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि शंकर दास अपने ही कपड़े से हाजत के गेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसका पूरा मामला सीसीटीवी में है जो अनुसंधान में भी आएगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+

