‘बोलो जुबां केसरी’ के चक्कर में बुरे फंसे शाहरुख, अजय और टाइगर, जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने जारी कर दिया नोटिस, 19 मार्च को होगी सुनवाई   

    ‘बोलो जुबां केसरी’ के चक्कर में बुरे फंसे शाहरुख, अजय और टाइगर, जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने जारी कर दिया नोटिस, 19 मार्च को होगी सुनवाई   

    टीएनपी डेस्क: विमल पान मसाला का विज्ञापन करना बॉलीवुड के किंग खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर भारी पड़ गया है. जयपुर उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (कंज्यूमर कोर्ट) ने पान मसाले के विज्ञापन को लेकर तीनों एक्टर्स को एक नोटिस जारी कर दिया है. तीनों एक्टरों पर आरोप लगाया गया है कि पान मसाले के विज्ञापन में तीनों अभिनेताओं द्वारा झूठा दावा किया गया है की मसाले में केसर है. केसर के नाम पर लोगों को विमल खरीदने के लिए लुभाया जा रहा है. जबकि हकीकत में इसमें केसर नहीं है, लोगों को केवल भ्रमित किया जा रहा है.

    दरअसल, जयपुर के वकील योगेंद्र सिंह बडियाल ने विमल पान मसाला को लेकर जयपुर उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (कंज्यूमर कोर्ट) में शिकायत दर्ज की है. जिसके बाद कंज्यूमर कोर्ट द्वारा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ सहित पान मसाला बनाने वाली कंपनी जेबी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन विमल कुमार अग्रवाल को नोटिस जारी कर दिया गया है.

    लोगों को भ्रमित कर रही कंपनी 

    शिकायत में वकील ने दावा किया है कि मसाला कंपनी दावा करती है की उसके हर दाने में केसर है. वहीं इसका विज्ञापन करने वाले तीनों एक्टर्स भी इस एड में 'दाने दाने में केसर का दम' कहते हुए नजर आते हैं. जबकि विमल में केसर है ही नहीं. कंपनी केसर के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है और अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए लोगों को प्रलोभन दे रही है. जिसके कारण कंपनी को करोड़ों का मुनाफा भी हो रहा है.

    वकील द्वारा विमल के इस एड पर बैन लगाने की मांग की गई है. साथ ही उनका कहना है कि शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स हैं. करोड़ों लोग इन्हें फॉलो करते हैं, जिसमें ज्यादा संख्या युवाओं की है. ऐसे में इन स्टार्स द्वारा इस तरह का झूठा एड करना सही नहीं है.

    वहीं, इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल द्वारा 5 मार्च को ही सुनवाई की गई थी. जिसके बाद इस केस की अगली सुनवाई 19 मार्च को होने वाली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news