पटना में शराब कारोबारी और डिलीवरी बॉय सहित सात गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त 

    पटना में शराब कारोबारी और डिलीवरी बॉय सहित सात गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त 

    पटना(PATNA): बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में शराब की बिक्री और खरीददारी धड़ल्ले से हो रही है. शराब तस्कर आये दिन तस्करी का कोई न कोई नायाब तरीका निकाल ही लेते हैं. इसी कड़ी में राजधानी पटना में धड़ल्ले से बिक रही शराब को लेकर पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. शराब कारोबारी और शराब डिलेवरी बॉय सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं भारी मात्रा में देसी विदेशी  शराब भी बरामद किया है. अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की विशेष छापेमारी  जारी है. इसको लेकर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन गंज ,दीदार गंज हाल्ट और मंसूरगंज इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब जब्त किया है. साथ ही शराब डिलीवरी बॉय का स्कूटी भी जब्त  किया है. पुलिस ने बताया की शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी.  जिसके आधार पर छापेमारी की गई और 7 कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.  फिलहाल पुलिस ने  सभी कड़ी पूछताछ करने के बाद न्यायालय भेज दिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news