जहानाबाद के एक स्कूल में छात्रों से करवाए जा रहे थे मजदूरों वाले काम, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश

    जहानाबाद के एक स्कूल में छात्रों से करवाए जा रहे थे मजदूरों वाले काम, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश

    जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार में सरकारी शिक्षा की बदहाली किसी से छिपी नहीं है. आए दिन कुछ ऐसे दृश्य सामने आ ही जाते है, ऐसा ही एक और दृश्य सामने आया है. जहां शिक्षा के मंदिर में डंडे का डर दिखाकर छात्रों से काम कराया जा रहा था. इसे देखकर प्रधानाध्यापक पर आपको बहुत गुस्सा आएगा. घटना बिहार के जहानाबाद के काको प्रखंड क्षेत्र के सुलेमानपुर का है. जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलेमानपुर में स्कूली बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो वायरल हो रहा है.

    बच्चों ने बनाया किचेन का शेड

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों को स्कूल में लकड़ियां कटवा रहे हैं, तो कभी बच्चों को दीवार पर चढ़ा कर किचेन का शेड बनवा रहे हैं. इतना ही नहीं वायरल वीडियो में गुरु जी बच्चों से कुंआ से ईंट निकलवाते भी नजर आ रहे. बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चों से काम करवाया जा रहा था तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. इधर मीडिया की टीम को वायरल वीडियो हाथ लगी तो इसकी पड़ताल करने विद्यालय पहुंचे, जहां स्कूली बच्चों ने डरे-सहमे बताया कि हेड सर द्वारा कुआं से ईंट निकलवाया गया था. जिसमें दो-तीन बच्चे कुआं के अंदर जाकर ईट निकाल रहे थे. बाकी के बच्चे ईट को एक जगह से दूसरे जगह रख रहे थे. बच्चों ने बताया कि किचेन का शेड भी बच्चों द्वारा लगाया गया. पूछने पर संतोष कुमार नाम के स्टूडेंट ने बताया कि दीवार पर चढ़ कर करकट का शेड लगाने में डर लग रहा था लेकिन ऐसा नहीं करते तो हेड सर पीटते. व

    हेडमास्टर ने कबूला, कराया बच्चों से काम   

    जब प्रधानाध्यापक अलखदेव प्रसाद से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम में बच्चों से कुछ काम लिया जाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि किचेन शेड ओपन था. करकट लगाने वाले मजदूर नही मिल रहे थे तो बच्चों द्वारा शेड लगाया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएम रिची पांडेय मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय पहुंच गए और मामले की जांच की. जांच के क्रम में विद्यालय में कई कमियां पाई गई. जिसके बाद डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news