RBI के नये गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, नियुक्ति संबंधी पत्र जारी, जानिए कौन है संजय मल्होत्रा

    RBI के नये गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, नियुक्ति संबंधी पत्र जारी, जानिए कौन है संजय मल्होत्रा

    TNP DESK: देश का केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को नए गवर्नर मिल गया है. भारत सरकार की मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. संजय मल्होत्रा राजस्व एवं बैंकिंग क्षेत्र में काफी अनुभव रखते हैं. शक्तिकांत दास का वह स्थान लेंगे.

    संजय मल्होत्रा के बारे में विस्तार से जानिए

    संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी है. राजस्थान कैडर के अधिकारी रहे हैं. आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद संजय मल्होत्रा अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की. राजस्थान में अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व संभाला. 2018 में शक्तिकांत दास रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर बने थे. उन्हें बाद में सेवा विस्तार भी दिया गया. 11 दिसंबर 2024 को शक्तिकांत दास की जगह संजय मल्होत्रा अगले 3 साल के लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर का काम संभालेंगे. भारत सरकार में पदस्थापन के दौरान वर्ष 2022 में संजय मल्होत्रा राजस्व वित्त विभाग में सचिव रहे.

    संजय मल्होत्रा के बारे में कहा जाता है कि जीएसटी के स्वरूप के निर्धारण में भी उनकी भूमिका रही. जीएसटी काउंसिल के भी सदस्य रहे कार्य सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान काफी महत्वपूर्ण रहे हैं. संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के 26वां गवर्नर होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news