सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर कर फैंस को दी भाई दूज की बधाई, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर कर फैंस को दी भाई दूज की बधाई, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने अपने फैंस को अनोखे तरह से भाई दूज (Bhai Duj) की बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक शर्टलेस फोटो शेयर कर ‘हैप्पी भाई दूज’ लिखा है. फोटो में सलमान ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए हैं. इसके साथ ही एक्टर को एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है.

    फैंस कर रहे कमेंट

    सलमान के फोटो अपलोड करते ही फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट करने लगे. किसी ने लिखा ‘आई लव यू सलमान’ तो किसी ने लिखा ‘माई लव सलमान.’ वहीं, किसी ने लिखा ‘उतनी उम्र में इतनी अच्छी एब्स.. हाई मैं मर जाऊं ’ ऐसे ही लाखों कमेंट की लाइनें लग गई.

    किसी का भाई किसी की जान और टाइगर-3 में आयेंगे नजर

    सलमान खान लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. बात अगर सलमान के आने वाले फिल्मों की करें तो सलमान खान के पास पाइपलाइन में किसी का भाई किसी की जान है. वहीं, कैटरीना कैफ के साथ टाइगर-3 भी है. दोनों ही फिल्मों का सलमान के फैंस को काफी इंतजार है. सलमान की टाइगर-3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी. इसके बाद उनकी सूरज भारजातिया की फिल्म पाइपलाइन में है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news