हाजीपुर(HAZIPUR): बिहार में रोजगार दिन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक तरफ से होड़ मच गई है. इसी के तहत हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल के जोनल कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के हाथों कुल 384 लोगों को नौकरी की नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें 137 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. जबकि 247 लोगों को ऑफर पत्र प्रदान किया गया. सभा को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जाए. इसी के आधार पर सरकार हर जगह जो भी रिक्त पदे हैं, उस पर लोगों को और युवाओं को रोजगार देने की ओर अग्रसर है. इस मौके पर सीआरपीएफ सहित रेलवे के कई अन्य विभागों के लिए युवाओं को नियुक्ति और ऑफर लेटर दी गई.
मुजफ्फरपुर में संजय जायसवाल ने युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
वहीं नौकरी देने की इस कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर में 76 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने नियुक्ति पत्र मिलने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Thenewspost - Jharkhand
4+

