भागलपुर में 30 किलो चांदी की हुई लूट, हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

    भागलपुर में 30 किलो चांदी की हुई लूट, हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित डिक्शन मोड वाली गली में दो अज्ञात अपराधियों ने 30 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए. आभूषण करीब 18 से 20 लाख रुपए के बताए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस एक्शन में आ गई है. पूरे शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है. वहीं इस मामले की जांच को लेकर सीटीएसपी स्वर्णप्रभात और एएसपी सिटी शुभम आर्य घटनास्थल पर पहुंचे हैं. लूटी गई चांदी सोनापट्टी स्थित स्वर्ण कारोबार करने वाले व्यवसाई रतन लाल वर्मा की बताई जा रही है. रतन लाल वर्मा कोलकाता से भागलपुर बस स्टैंड पहुंचे और उसका बेटा पवन वर्मा स्कूटी लेकर बस स्टैंड भागलपुर पहुंचा. कोलकाता से लाए 30 किलो चांदी की थैली लेकर वह अपने घर सोना पट्टी जा रहे थे. तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

    स्वर्ण व्यवसाई रतन लाल वर्मा के पुत्र पवन वर्मा ने क्या कहा

    स्वर्ण व्यवसाई रतन लाल वर्मा के पुत्र पवन वर्मा ने कहा मेरे पिताजी कोलकाता से भागलपुर बस स्टैंड सुबह 5 से 6 के करीब पहुंचे. उसके बाद हमलोग घर जाने के लिए स्कूटी से निकले तभी मुझे अपाचे मोटरसाइकिल से दो अपराधियों ने ओवरटेक किया.  उसके बाद मेरे साथ दोनों अपराधियों ने मारपीट की.  फिर हथियार दिखाकर थैली सहित 30 किलो चांदी का थैला छीन लिया. उनलोगों के पास दो हथियार भी थे.

    यह भी पढ़ें:

    बिहार के एक भाजपा विधायक को मिली जान से मा'रने की धमकी, जानिये क्या है मामला

    सीटी एएसपी शुभम आर्य ने क्या कहा

    मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी शुभम आर्य मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. सिटी एएसपी ने कहा कि पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है. कई जगह पुलिस बल लगा दिया गया है. कई जगह छापेमारी भी चल रही है. साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा और उम्मीद है सामान की भी रिकवरी जल्द होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news