राखी सावंत को सता रहा लव जिहाद का डर ! आदिल संग शादी की तस्वीरें की शेयर

    राखी सावंत को सता रहा लव जिहाद का डर ! आदिल संग शादी की तस्वीरें की शेयर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. राखी ने सोशल मीडिया में अपने बॉयफ्रैंड आदिल खान के साथ वेडिंग फोटोज शेयर की है. इस शेयर के बाद सभी फैंस काफी हैरान हैं. वायरल फोटो में आदिल और राखी कोर्ट मैरिज के पेपर के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो शेयर कर राखी ने दावा किया है कि उनकी शादी सात महीने पहले ही हो गई है.

    वहीं, राखी ने दावा किया है कि आदिल ने शादी की बात छिपाने की बात कही थी इसलिए उन्होंने शादी की बात को सीक्रेट रखा था. इसके अलावा उन्होंने शक जाहिर की है कि आदिल का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. वहीं, आदिल उसे धोखा ना दे, इसलिए राखी ने सोशल मीडिया में शादी की फोटो और सर्टिफिकेट शेयर की है.

    राखी ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने राखी से निकाह किया और नाम बदलकर फातिमा रख दिया है. राखी को अब लव जिहाद का डर सता रहा है. वहीं, आदिल ने राखी के साथ शादी की बात को गलत बताया है.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news