गोपालगंज में बारिश बनी आफत, वज्रपात से 2 की मौत, 4 घायल  

    गोपालगंज में बारिश बनी आफत, वज्रपात से 2 की मौत, 4 घायल  

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बारिश गोपालगंज के लोगों के लिए आफत बन कर आई. कहीं बेटे की मौत से मां बिलख रही है तो कहीं अस्पताल की बेड पर जिंदगी और मौत के बीच जंग हो रही है. तेज धूप के बाद बारिश के बीच हुई वज्रपात ने एक मां की गोद सुनी कर दी. बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी उमेश यादव का पुत्र दुर्गेश यादव हर दिन की तरह आज बरहिमा गांव में NHAI ऑफिस में ड्यूटी कर रहा था. कार्यालय के बाहर जैसे ही निकला वज्रपात हुई और उसकी मौत हो गई. दुर्गेश चालक के रूप में तैनात थे.

    एक और युवक की हुई मौत

    वज्रपात से मौत का सिलसिला यहीं तक नहीं थमा. कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बहारन यादव के पुत्र प्रदीप यादव की बाजार से घर जाने के दौरान वज्रपात से मौत हो गई. इसके अलावा कररिया गांव की जूली यादव, सिधवलिया के शेर की निभा कुमारी, अमित कुमार चौबे और मांझागढ़ के भैंसही की प्रभावती देवी वज्रपात से झुलस गई, जिनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. डॉक्टरों ने सभी की हालत सामान्य बताते हुए स्थिति खतरे से बाहर बताई है.

    मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है. लिहाजा हम आपसे अपील करते हैं कि वज्रपात और बारिश के वक्त बाहर न निकले. पेड़ के नीचे कतई ना खड़ा हों.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news