Railway Apprentice 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1113 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

    Railway Apprentice 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1113 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ऑफिस रायपुर और बैगन रिपेयरिंग शॉप रायपुर में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है. आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मई 2024 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत सरकार की ऑफ़िशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1113 पदों को भरा जाएगा.

    शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)

    वही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं का पास होना जरूरी है. वही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट का होना भी जरूरी है.

    आयु सीमा(Age Limit)

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 2 अप्रैल 2024 से की जाएगी. वहीं अधिकतम आयु सीमा में एससी एसटी, ओबीसी,  वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

    आवेदन शुल्क(Application Fee)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

    यह भी पढ़ें 

    BSPHCL Recruitment 2024: बिहार में जूनियर अकाउंट क्लर्क के 2610 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news