पटना में चल रहा जिस्म का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड़, शर्म से झूक गई आंखे

    पटना में चल रहा जिस्म का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड़, शर्म से झूक गई आंखे

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-बिहार की राजधानी पटना तो आए दिन राजनीतिक हलचल के चलते देशभर में सुर्खियों में बनी रहती है. लेकिन, यही पर ही जिस्म का धंधा यानि सेक्स रैकेट चल रहा था . जिसका पुलिस ने भांडाफोड़ किया, तो शर्म से आंखे झूक गई. सेक्स का ये गंदा खेल राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल का है. पुलिस को गुप्त तरीके से सूचना मिली थी कि यहां के एक होटल में जिस्म की सौदागरी हो रही है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड डाला तो सभी की आंखे फटी की फटी रही गई . एक नाबालिग लड़की को लड़के के साथ पकड़ा गया.

    काफी दिनों से थी चर्चा

    बताया जा रहा कि पटना के नेपाली नगर स्थित महावीर कॉलोनी में एक होटल था. जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हाल के दिनों में हो रही थीं. तरह-तरह की बातों से लोग पहले ये मानने लगे थे कि यहां गलत काम हो रहा है. इसी बीच पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान होटल मैनेजर और एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही होटल मालिक फरार हो गया.

    राजीव नगर के SHO रमन कुमार के मुताबिक होटल मैनेजर अविनाश कुमार को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जरूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से 16 साल की एक किशोरी मिली थी. उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी था. उनका कहना था कि जैसे ही पुलिस पहुंची तो कमरे का हाल देखकर पता चल रहा था कि यहां कुछ गलत काम हो रहा था.

    लड़की ने लगाया ब्लैकबेल का आरोप

    पकड़ी गई 16 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था. वो किसी भी तरह के गलत धंधे में न फंसना चाहती थी और न ही करना चहती थी. लेकिन, उसके साथ जबरदस्ती अंतरंग होने के लिए ब्लैकमेल किया गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news