प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेले अभियान को करेंगे लॉन्च, 10 लाख लोगों को दिया जाएगा रोजगार  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेले अभियान को करेंगे लॉन्च, 10 लाख लोगों को दिया जाएगा रोजगार  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश के 10 लाख लोगों को रोजगार मिलने वाली है. इसके लिए रोजगार मेला की शुरुआत हो रही है. इस रोजगार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह रोजगार अभियान 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च होगा. इस समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. पीएमओ ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इस अवसर पर पीएम मोदी इन नियुक्ति पत्र पाने वाले लोगों को भी संबोधित करेंगे.

    विज्ञप्ति में कहा गया कि यह युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के खिलाफ मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं. देश भर से चयनित नई भर्तियां सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगी. रोजगार पाने वाले लोग समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी जैसे विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे.

    इन पदों पर की जा रही भर्तियां

    जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस सहित अन्य शामिल हैं. ये भर्तियां मिशन मोड में मंत्रालयों और विभागों द्वारा या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं. शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और तकनीकी सक्षम बनाया गया है.

    प्रधानमंत्री ने सभी केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों को दिया था निर्देश

    इससे पहले जून में पीएम मोदी ने सभी केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की थी और निर्देश दिया था कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करे. ग्रुप ए (राजपत्रित) श्रेणी में 23,584 रिक्त पद, ग्रुप बी (राजपत्रित) में 26,282, ग्रुप बी (अराजपत्रित) में 92,525 और ग्रुप सी (अराजपत्रित) में 8.36 लाख पद हैं. अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (अराजपत्रित) के 39,366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं. रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और एमएचए में 1.21 लाख ग्रुप सी (अराजपत्रित) पद खाली हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news