प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई का कर्नाटक में हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकरा गई कार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई का कर्नाटक में हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकरा गई कार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया. अपनी कार से कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वे मामूली रूप से घायल हो गए. उनके साथ उनकी पत्नी, उनका बेटा, उनकी बहू और उनका पोता भी मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब हादसा हुआ तब वह बेंगलुरु से मैसूर जा रहे थे. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

    डिवाइडर से टकरा गई कार

    बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार, चोटें मामूली बताई जा रही है. घटना दोपहर करीब 1.30 बजे कड़ाकोला के पास हुई, जब बांदीपुर के रास्ते में उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. सूचना मिलते ही मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news