मथुरा में बिना दर्शन के लौटे तेजप्रताप, योगी सरकार पर लगाया आरोप

    मथुरा में बिना दर्शन के लौटे तेजप्रताप, योगी सरकार पर लगाया आरोप

    पटना(PATNA): तेज प्रताप यादव को मथुरा में भगवान के दर्शन के किये गए थे. लेकिन उन्हें वहां जाने से रोका गया. 20 वर्षों में ऐसा पहली दफा हुआ है जब मथुरा पुलिस के आला अधिकारियों ने ऐसा किया है. अपने पिताजी लालू प्रसाद यादव की सेहत में जल्द सुधार हो इसे लेकर तेज प्रताप वृंदावन में हैं. इसी क्रम में आज वे गोवर्धन पर्वत पहुंचे थे. जहां उन्हें दर्शन करने से मथुरा एसएसपी और गोवर्धन थाना इंजार्च ने रोका और आधे घंटे तक थाने में ही बिठाए रखा. पूरे मामले पर तेज प्रताप ने कहा है कि अधिकारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर ऐसा जानबूझकर किया है. जबकि पूजा स्थल पर कई गाड़ियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों के परिवार को उनकी गाड़ियों के साथ बड़े आराम से जाने दिया जा रहा था. बहरहाल इस घटना के बाद तेज प्रताप को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा. आपको बता दें कि प्रोटोकॉल के तहत तेज प्रताप के जाने की सूचना पहले से ही यूपी पुलिस को दे दी जाती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news