दिशोम गुरु के लिए दुआओं का दौर जारी, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मंदिर से लेकर मस्जिद तक सलामती के लिए मांगी मन्नत

    दिशोम गुरु के लिए दुआओं का दौर जारी, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मंदिर से लेकर मस्जिद तक सलामती के लिए मांगी मन्नत

    पलामू (PALAMU): शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए झामुमो के वरिष्ठ नेता विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध देवी धाम हैदरनगर में पूजा व हवन पूजन किया. इसके बाद हुसैनाबाद स्थित दाता पीर बख्श की मजार पर चादर चढ़ाई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

    देवी धाम में पूजा के बाद विवेकानंद सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन अस्वस्थ हैं. उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने धर्म स्थलों पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

    झामुमो के हैदरनगर के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के साथ देवी धाम में हवन व पूजा की. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की देवी मां से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर रांची आएंगे. रांची आने के बाद देवी धाम में प्रसाद व चुनरी चढ़ाई जाएगी. उन्होंने हुसैनाबाद स्थित दाता पीर बख्श की मजार पर भी चादर चढ़ाई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. दोनों मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह, प्रो.योगेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, डॉ.एजाज आलम,प्रवेज आलम,सत्यनारायण विश्वकर्मा,अशोक पासवान,जेपी सिंह,पुरमल पासवान,अनुज शर्मा,ब्रजेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news