पहले ही झलक में छा गई प्रभास की अगली फिल्म सालार, फिल्म के टीजर आते ही दर्शकों में दिखी बेताबी

    पहले ही झलक में छा गई प्रभास की अगली फिल्म सालार, फिल्म के टीजर आते ही दर्शकों में दिखी बेताबी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-प्रभास अपने आने वाली फिल्म सालार को लेकर काफी उत्साहित है, उनकी इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है. इसकी एक झलक आते ही दर्शकों ने खूब वाहवाही की है. सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर लगातार ट्रेंड कर रहा है. केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने सालार का निर्देशन किया है. टीजर में उन्होंने एक बार फिर रॉकी भाई की दुनिया की याद दिलाता है. 1 मिनट 24 सेकेंड के इस वीडियो में शुरू से अंत कर एक्शन ही एक्शन देखने को मिल रहा है

    सालार के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज के 9 घंटे के अंदर 27 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1.2 मिलियन का लाइक्स भी मिल चुका हैं. वहीं, ट्विटर की बात करें तो टीजर रिलीज के चंद घंटे बाद ही खूब ट्रेंड करने लगा.

    पसंद आ रहा टीजर

    सलार के टीजर रिलिज होने के बाद लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं.  सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय जता रहें है. टीजर पर कमेंट करते हुए कई यूजर इस फिल्म के बारे में अपनी समीक्षा के साथ-साथ फिल्म में प्रभास के एक्शन की भी तारीफ की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news