राजनीति : छोटी बच्ची के भाषण से इतने प्रभावित हुए पीएम नरेंद्र मोदी, फिर देखिए PM ने क्या कहा

    राजनीति : छोटी बच्ची के भाषण से इतने प्रभावित हुए पीएम नरेंद्र मोदी,  फिर देखिए PM ने क्या कहा

     

    अहमदाबाद- गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है.सभी दल के प्रमुख नेता यहां अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं.इस दौरान एक बच्ची के भाषण को बहुत ही प्रमुखता मिल रही है और चारो तरफ इसकी चर्चा भी हो रही है .

    बच्ची के भाषण की हो रही चर्चा

    यह बच्ची गुजरात में हुए काम के अलावे पूरे देश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करती है. गुजराती में दिए इस भाषण में भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा है लिहाजा प्रधानमंत्री इस बच्ची से खूब प्रभावित हो गए.भाषण सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने इस बच्ची को भाजपा का बना दिया. पार्टी का पट्टा उसके गले में डाल दिया. अब यह वीडियो पूरा वायरल हो रहा है.

    प्रधानमंत्री ने किया शेयर

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगह-जगह भाषण दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि गुजरात को विकास की राह में और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए समर्थन चाहिए.वह गुजरात की जनता की सेवा करना चाहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news