धनबाद की सड़क पर शर्मसार हुई पुलिस की वर्दी, जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

    धनबाद की सड़क पर शर्मसार हुई पुलिस की वर्दी, जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

    धनबाद(DHANBAD): जिले के सड़क पर शनिवार की सुबह पुलिस की वर्दी शर्मसार हुई. वर्दी पहना पुलिस नशे में था और लोग तमाशा देख रहे थे. फिर क्या था पल भर में सड़क पर वर्दीधारी की करतूत चर्चा का विषय बन गई. हुआ कुछ यूं कि शनिवार की सुबह धनबाद के व्यस्ततम रणधीर वर्मा चौक पर एक सिपाही शराब के नशे में बेसुध पड़ा था. वह अनाप शनाप बक रहा था. यह स्थान पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है. यहीं से लगभग 500 मीटर की ही दूरी पर एसएसपी का आवास भी है. पुलिस जवान ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसे कुछ होश नहीं था. वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. शराब के नशे में बेसुध जवान को हर कोई आते-जाते देख रहा था और टिप्पणियां कर रहा था.

    अधिक शराब के कारण नहीं रख पा रहा था संतुलन

    दरअसल, जवान ने सुबह-सुबह वर्दी में ही अधिक शराब पी ली थी, इस वजह से वह संतुलन नहीं रख पा रहा था. आगे जाने की उसने जरूर कोशिश की होगी लेकिन रणधीर वर्मा चौक पर ही गिर पड़ा. जिस पुलिस के कंधे पर लोगों की सुरक्षा की जवाबदेही है, वही पुलिस वाले अगर इस तरह करेंगे तो फिर जनता  का तो भगवान ही मालिक है. एक जवान की करतूत ने महकमे को शर्मिंदा कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस जवान की कहीं रात को ड्यूटी लगी होगी, फिर आप सोचिए इस हालत में उसने कैसी ड्यूटी की होगी, यह भी तो सोचने वाली ही बात है. पुलिस जवान को वर्दी में देख कोई आगे बढ़कर कुछ करना नहीं चाह रहा था, लेकिन उसी भीड़ में से किसी सज्जन ने उसे टोटो पर बिठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया. अब देखना होगा कि आगे क्या कोई विभागीय कार्रवाई जवान के खिलाफ होती है या उसे भविष्य में भी इस तरह करने की छूट मिल जाती है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news