पटना(PATNA): जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है, तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेहंदीगंज और आलमगंज थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
कुल 8 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि 19 सितम्बर को मेहंदीगंज थाना के वेना साव के बाग इलाके में मोहम्मद समीर की हत्या कर उसी के तीन दोस्तों ने तालाब में फेंक दिया था. हत्या की वजह आपसी विवाद बताया गया था. वहीं आलमगंज के वेलबरगंज इलाके में कुछ दिन पूर्व कांग्रेसी नेता नीरज कसेरा के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया था. इसके साथ ही बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने शराब अधिनियम को ताक पर रखकर अवैध रूप से शराब बेच रहे 6 शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

