Engineer's day 2022: अभियंता दिवस पर पीएम मोदी ने सर विश्वैश्वरैया को किया याद, क्या कहा जानिए 

    Engineer's day 2022: अभियंता दिवस पर पीएम मोदी ने सर विश्वैश्वरैया को किया याद, क्या कहा जानिए 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- पीएम नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के मौके पर प्रख्यात अभियंता सर एम विश्वेश्वरैया को याद किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की बधाई.हमारा देश धन्य है कि हमारे पास कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियरों का एक पूल है जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं. हमारी सरकार अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के निर्माण सहित इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है."पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, इंजीनियर्स डे पर, हम सर एम. विश्वेश्वरैया के अमूल्य योगदान को याद करते हैं.वह भविष्य के इंजीनियरों की पीढ़ियों को खुद को अलग करने के लिए प्रेरित करते रहें. मैं पिछले मन की बात कार्यक्रमों में से एक का एक अंश भी साझा कर रहा हूं जहां मैंने इस विषय पर बात की थी. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज भारत विश्व पटल पर कुशल और सक्षम अभियंताओं की बदौलत आधारभूत संरचना के विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमारी तकनीक का दुनिया लोहा मान रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news