Phulwarisharif Terror Module: पटना में NIA की छापेमारी, गजवा ए हिन्द से जुड़े दानिश के घर की ली जा रही तलाशी


पटना(PATNA): बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. पटना के फुलवारीशरीफ में दो जगहों पर NIA की छापेमारी चल रही है. PFI मामले में NIA की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है. NIA की टीम फुलवारी शरीफ में गजवा ए हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ़ दानिश के घर पहुंची है. आपको बता दें, NIA की ये छापेमारी सुबह 5 बजे से ही चल रही है. भारी संख्या में सुरक्षा बालों के साथ NIA के अधिकारी भी फुलवारीशरीफ पहुंचे हैं और गजवा ए हिन्द से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है. लगभग 100 की संख्या में पुलिस बल छापेमारी करने पहुंचे हैं. इस बार कई महिला पुलिस कर्मियों को भी रेड में शामिल किया गया है. सुबह-सुबह NIA की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि ये पहली दफा नहीं है जब फुलवारीशरीफ में इस तरह की छापेमारी की जा रही हो.
4+