आईपीएल मैच देखने पहुंचे परिणीति और राघव चढ़ा, ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे से गूंजा स्टेडियम  

    आईपीएल मैच देखने पहुंचे परिणीति और राघव चढ़ा, ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे से गूंजा स्टेडियम  

    टीनपी डेस्क (TNP DESK) : बी टाउन में इन दिनों एक लव स्टोरी काफी चर्चा में है . परिणीति और राघव चढ़ा की शादी की चर्चा चारों तरफ आग की तरह फैली हुई है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों को एक साथ आईपीएल मैच के दौरान स्पॉट किया गया. बता दें कि बुधवार को दोनों मैच देखने के लिए मोहाली स्टेडियम पहुंचे थे. जिस तरह बार-बार दोनों एक साथ स्पॉट  हो रहे हैं ऐसे में उनकी शादी की अफवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है.

    लोगों ने लगाए ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे

    परिणीति और राघव अपने फैंस को देख नमस्ते करते हैं और उनकी तरफ भी एक हाथ वेव भी करते हैं. दोनों को वहां एक साथ देख उनके फैंस ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं. पूरा स्टेडियम नारों से गूंज उठता है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सभी लोग इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे है. वही फैंस को भी अब बस इस बात का इंतजार है कि आखिरकार कब इन अफवाहों पर मुहर लगेगी और दोनों कब सामने से  इस बात का अनाउंसमेंट करेंगे.

    अक्टूबर में हो सकती है शादी

    पिछले दिनों परिणिती के हाथ में अंगूठी देखी गई थी, जिसके बाद ये बात सामने आ रही हैं कि दोनों का रोका हो चुका है, वहीं खबरें ये भी है कि शादी अक्टूबर में होने वाली है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news