BIG BREAKING : पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज, बेल के लिए करना होगा अभी और इंतजार

    BIG BREAKING : पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज, बेल के लिए करना होगा अभी और इंतजार

    रांची(RANCHI): अवैध खनन मामले में आरोपी पंकज मिश्रा की जमानत याचिका आज यानी शनिवार को खारिज कर दी गई. बता दें कि ईडी कोर्ट ने पंकज की याचिका खारिज की है. दरअसल, पंकज मिश्रा की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी. जिस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी.

    19 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार

    पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था और 20 जुलाई को उन्हें रांची के लोअर कोर्ट स्थित की पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया था. जहां से कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों के लिए ईडी के रिमांड में भेज दिया था. जिसके बाद 26 जुलाई को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पंकज मिश्रा को फिर से कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से कोर्ट ने रिमांड अवधि बढ़ाते हुए 6 दिनों के लिए ईडी के रिमांड पर भेज दिया था.

    पंकज मिश्रा अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी है. इससे पहले ईडी ने पुलिस रिमांड अवधि समाप्ति से पूर्व ही पंकज मिश्रा को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. फिलहाल पंकज मिश्रा का रिम्स में इलाज चल रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news