पलामू टाइगर पहुंचा सिल्ली, गाँव वालों ने कर दिया घर में बंद,मचा हड़कंप! देखिए वीडियो  

    पलामू टाइगर पहुंचा सिल्ली, गाँव वालों ने कर दिया घर में बंद,मचा हड़कंप! देखिए वीडियो   

    रांची(RANCHI): झारखंड में हाल के दिनों में पलामू टाइगर अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है. कभी कोल्हान के जंगल में दिखता है तो कभी बंगाल की ओर निकल जाता है. लेकिन इस बार वह गलती से रांची के सिल्ली पहुँच गया. एक घर में जा कर बैठ गया. इसके बाद घर वालों ने बाघ को घर में ही बंद कर दिया. बाहर से ताला लॉक कर दिया. जिसके बाद जब इसकी जानकारी गाँव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. पुरा गाँव उस घर के सामने पहुँच गया जहां बाघ बंद है. इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई.   

    सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ बिरसा जैविक उद्यान की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही सूचना पलामू टाइगर रिसर्व को भी दी गई. हो सकता है कि यह वही बाघ है जो पलामू से भटक कर सिल्ली पहुंचा हो. यही वजह है कि बाघ निकालने के लिए पुरी टीम गाँव पहुँच गई है. बाघ की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है.

    बता दें कि सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के मारदु गांव में पुरेंद्र महतो के घर में सुबह लगभग पांच बजे बाघ घुस गया. जब घर में बाघ घुसा उस समय घर में पुरेंद्र महतो अपनी बकरी को बाहर निकाल रहा था. बाघ को देखकर पुरेंद्र महतो घबराया नहीं बल्कि धीरे-धीरे बाहर निकला और अपनी बेटी सोनिका और उसकी सहेली को भी खींचकर बाहर निकाला. बाहर निकलते ही पुरेंद्र महतो ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और बाघ घर के अंदर कैद हो गया.

    घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, इधर वन विभाग और प्रशासन भी मौके पर पहुंची. बाघ का रेस्क्यू नहीं हो पाया है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news