पलामू का दुल्हा गढ़वा में शराब पीकर हुआ टूल, सात फेरे के दौरान लड़खड़ा कर गिरा तो बारातियों को बनाया बंधक, जमकर हुई खातिर

    पलामू का दुल्हा गढ़वा में शराब पीकर हुआ टूल, सात फेरे के दौरान लड़खड़ा कर गिरा तो बारातियों को बनाया बंधक, जमकर हुई खातिर

    पलामू (PALAMU) : पलामू का दुल्हा बारात लेकर गढ़वा पहुंचा था, लेकिन शादी के रस्म औऱ रिवाज शुरु होने से पहले ही शराब के ठेके पर पहुंच गया. अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी और फिर मंडप पहुंच गया. जैसे तैसे कर के वरमाला की रस्म पूरी हुई. इसके बाद फिर दुल्हा अपने दोस्तों के साथ गढ़वा के जनमासा गया और करीब दो घंटे तक शराब पी. लेकिन सात फेरे के दौरान दुल्हा मंडप में ही लड़खड़ा के गिर गया. इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बगल में खड़ी दुल्हन सारा तमाशा देखती रही. इसके बाद दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव का युवक देवव्रत कुमार करीब 50 बारातियों के साथ अपनी शादी के लिए रंका थाना क्षेत्र के बरदारी गांव पहुंचा था. रास्ते में उसने शादी के जश्न में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खूब शराब पी. जब वह बारातियों के साथ रामशरण राम के घर उनकी बेटी असिता कुमारी की शादी करने पहुंचा तो वह पहले से ही नशे में था. इसी बीच वरमाला की रस्म पूरी हो गई. इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं. महिलाएं गीत गाकर शादी के माहौल को खूबसूरत बनाने की कोशिश कर रही थीं. नशे में धुत दूल्हा शादी स्थल पर पहुंचा, गाली-गलौज करते हुए पगड़ी फेंक दी और वहीं सोकर बेहोश हो गया.

    इस दौरान बाराती करीब आठ घंटे तक गांव में बंधक बने रहे. सुबह जब शराब का नशा उतरने के बाद लड़के की नींद खुली तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों से दो लाख रुपये नकद, 1.54 लाख रुपये की अपाचे बाइक, फ्रिज-कूलर और 5.84 लाख रुपये खर्च की मांग की.

    दुल्हन पक्ष ने मांगें पूरी होने तक बैंड पार्टी और करीब 50 बारातियों को आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा. जब पूरे मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची. उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की. पुलिस के सामने भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हे पक्ष की ओर से 15 दिन के अंदर दहेज की रकम और अन्य सामान देने पर सहमति बनी और दूल्हे समेत बारातियों को गांव से जाने दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news