शराबियों को पकड़ने वाले अधिकारी ही शराब पीकर हुए नशे में धुत, वीडियो खूब हो रहा वायरल

    शराबियों को पकड़ने वाले अधिकारी ही शराब पीकर हुए नशे में धुत, वीडियो खूब हो रहा वायरल

    भागलपुर(BHAGALPUR): आरपीएफ के सिपाही सदानंद सिंह का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कल देर रात आरपीएफ के सिपाही सदानंद सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्टेशन में लड़खड़ाते हुए ड्यूटी कर रहे थे. वहीं कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि आप पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है, उसके बावजूद आप खुद ही जब शराब किए हुए हैं तो शराबियों पर कैसे कार्रवाई करेंगे. इस पर वह कुछ नहीं बोले और लड़खड़ाते हुए ऑटो पर बैठकर निकलते बने.

    लोगों ने बना लिया वीडियो

    वहीं काफी संख्या में मौजूद लोगों ने नशे में झूमते हुए सिपाही सदानंद सिंह का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. एक तरफ मुख्यमंत्री शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक लगातार कर रहे हैं और कई दिशा-निर्देश भी मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए हैं. उसके बावजूद जब पुलिस वाले ही शराब के मस्ती में होंगे तो फिर शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हो पाएगी, समझा जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news