OMG! आखिर क्यों जंग का अखाड़ा बना डीएम कार्यालय, महिला ने अपने पति और बहू की जमकर कर दी कुटाई देखिए-VIRAL VIDEO 

    OMG! आखिर क्यों जंग का अखाड़ा बना डीएम कार्यालय, महिला ने अपने पति और बहू की जमकर कर दी कुटाई देखिए-VIRAL VIDEO 

    जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद के डीएम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय भयंकर अफरा-तफरी मच गई. जब जमीनी विवाद को सुलझाने आए एक परिवार ने आपस में ही मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान टेनी बिगहा गांव की एक महिला ने अपने पति और बहू की जमकर पिटाई कर दी, जबकि वहां कार्यालय के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे और उनमें से कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे.

    पढ़ें क्या है विवाद की वजह

    जानकारी के अनुसार,जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव का एक परिवार जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए डीएम कार्यालय के भू अर्जन विभाग पहुंचा था. जिसमें महिला, उसका पति, बेटा और बहू शामिल थे, महिला का आरोप है कि उसका पति धीरे-धीरे सारी जमीन एक बेटे और उसकी बहू के नाम लिख रहा है, जबकि दूसरे बेटे को कुछ नहीं दिया जा रहा है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार्यालय परिसर में ही महिला ने अपने पति और बहू की पिटाई शुरू कर दी.

    तमाशबिन बने रहे कर्मचारी

    इस घटना के दौरान कार्यालय के कर्मचारी बाहर निकलकर मारपीट का तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया. आज के समय में ऐसे दृश्य विचलित तो करते ही हैं मगर सच्चाई यह भी है कि संपत्ति के चक्कर में इंसान काफी गिर चुका है और उसे अब सही और गलत का भी बोध नहीं रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news