बेटे की खोज में दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, सगे चाचा पर लगाया अपहरण का आरोप

    बेटे की खोज में दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, सगे चाचा पर लगाया अपहरण का आरोप

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राधा रानी सिन्हा रोड के निकट आकाशवाणी चौक से एक वृद्ध महिला का जवान बेटा राम भजन सिंह पिछले छः दिनों से लापता है. अपने बेटे की खोज में हाथ में बेटे की तस्वीर लिए प्रत्येक राहगीर से उनके बारे में पूछती है क्या किसी ने मेरे बेटे को देखा है. आम लोगों के द्वारा नहीं देखे जाने पर वृद्ध मां और बहन बात बात पर फफक फफक कर रोने लगती है और कहती है कि आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास से मेरा बेटा गायब है. वहीं रामभजन सिंह जो गायब है उसकी बहन अंजली सिंह अपने चाचा गणेश सिंह पर अपहरण का आरोप लगाती नजर आई. बहरहाल मां -बेटी वरीय पुलिस पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है. वहीं भागलपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब देखने वाली बात है कि पुलिस कब तक लापता युवक को खोज पाती है. वहीं वृद्ध मां और लापता युवक की बहन भी लगातार भाई की खोज में दर-दर भटक रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news