खेत से निकले लाखों रुपये के पुराने 500 और 1000 के नोट, रद्दी नोट के लिए भी ग्रामीणों में मारामारी

    खेत से निकले लाखों रुपये के पुराने 500 और 1000 के नोट, रद्दी नोट के लिए भी ग्रामीणों में मारामारी

    पटना(PATNA): सिगोड़ी थाना के पसौढ़ा गांव के एक खेत में सोमवार को जमीन में गाड़ कर रखे गये लाखों रुपये के पुराने प्रतिबंधित 500 और 1000 के नोट मिले हैं. इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो इस नोट को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गयी. स्थानीय लोग नोट के लिए मारामारी करते हुए दिखे.

    पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, सिगोड़ी थाना के पसौढ़ा गांव निवासी अजय सिंह के खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी. इसी दौरान रुपये से भरा बोरा ट्रैक्टर में लगे हल में फंस गया. चालक ने जब ट्रैक्टर में फंसे बोरे को निकालने की कोशिश की तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया. बोरा फटने के कारण पूरे खेत में 500 और 1000 के पुराने नोट फैल गए थे. इसके बाद ट्रैक्टर चालक भागकर गांव में गया और घटना की जानकारी खेत मालिक और ग्रामीणों को दी.

    यह भी पढ़ें 

    किन्नर के प्रेम में पागल बीटेक छात्र की हरकत से पुलिस भी हैरान, क्या है मामला

    ग्रामीण सारे नोट लूटकर हुए फरार

    खेत से भारी मात्रा में नोट निकलने की बात सुन ग्रामीण खेत की ओर भागे. जिसके हाथ जितने नोट लगे लेकर भागने लगे. इसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.  हालांकि तब तक ग्रामीण सारे नोट लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पुराने नोट किसने जमीन के अंदर छिपाकर रखे थे. पुलिस पुराने नोटों की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news