अब ATM कार्ड लेकर घूमने की जरुरत नहीं, यह बैंक दे रहा है UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा, जानिए डिटेल्स

    अब ATM कार्ड लेकर घूमने की जरुरत नहीं, यह बैंक दे रहा है UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा, जानिए डिटेल्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK)अब आपको जेब में एटीएम कार्ड लेकर घूमने की जरुरत नहीं है. आप यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने इंटरऑपेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) की सुविधा शुरू की है. इसके जरिए ग्राहक बैंक के एटीएम से यूपीआई का इस्तेमाल कर नकद निकासी कर सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा का दावा है कि वह ग्राहकों को इस तरह की सुविधा देने वाला पहला सरकारी बैंक है. बैंक के मुताबिक उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई और अन्य यूपीआई एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वाले अन्य बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे. बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी.

    हालांकि, बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं. और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है. यानि एक दिन में 10 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा के 11,000 से अधिक एटीएम है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से क्लोनिंग, स्किमिंग और डिवाइस से छेड़छाड़ जैसी कार्ड धोखाधड़ी को रोकने के लिए एटीएम के लिए ICCW विकल्प उपलब्ध कराने को कहा है

    कैसे एटीएम से निकलेगा पैसा ?

    इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई नकद निकासी’ का विकल्प चुनना होगा. फिर उसे निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखेगा. इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा.इसके बाद आपका पैसा एटीएम से निकल जाएगा. कई बैंक पहले ही कार्डलेस विदड्रॉल की सुविधा शुरू कर चुके हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news