डीजे के पक्ष में विधायक अम्बा प्रसाद ने खोला मोर्चा, राम भक्तों के शस्त्र पूजन और डीजे पर पाबंदी धार्मिक आजादी पर बड़ा हमला, देखिये यह रिपोर्ट

    डीजे के पक्ष में विधायक अम्बा प्रसाद ने खोला मोर्चा, राम भक्तों के शस्त्र पूजन और डीजे पर पाबंदी धार्मिक आजादी पर बड़ा हमला, देखिये यह रिपोर्ट

    रांची(RANCHI)- रामनवमी और सरहुल के अवसर पर पूरे झारखंड सहित हजारीबाग में शस्त्र पूजन और डीजे पर प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा की आवाज को अब सत्ता पक्ष का भी सहयोग मिलता दिख रहा है. डीजे पर प्रतिबंध को प्रशासन की तानाशाही बताते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने तत्काल इस फरमान को वापस लेने की चेतावानी दी है.

    भाजपा पहले से ही थी आक्रमक  

    यहां बता दें कि प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ भाजपा पहले से ही आक्रमक है, राम भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार रामनवमी पर शस्त्र पूजन मनाही और डीजे पर प्रतिबंध को वह एक विशेष समुदाय का तुष्टीकरण की बता रही है, लेकिन अब भाजपा को कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद का भी साथ मिलता दिख रहा है. 

    प्रशासन के फैसले के खिलाफ लोगों में है नाराजगी 

    यहां बता दें कि प्रशासन ने विधि व्यवस्था का आकलन करते हुए परंपरागत तरीके से आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन-प्रर्दशन और डीजे पहले से ही पूरे झारखंड में रोक लगा दिया है. लेकिन इसका सबसे ज्यादा विरोध हजारीबाग में देखा जा रहा है, डीजे पर प्रतिबंध के कारण सामाजिक तनाव की स्थिति भी बनती दिख रही है. लोगों की मांग परंपरागत तरीके से रामनवमी का आयोजन करने की है, जबकि प्रशासन के सामने विधि व्यवस्था से निपटना  एक चुनौती है, साफ है कि यह एक प्रशासनिक फैसला है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की अपनी मजबूरी होती है, उनको किसी भी हालत में जनता के साथ खड़ा दिखने की मजबूरी होती है, शायद यह मजबूरी विधायक अम्बा प्रसाद की भी है


    जनता की नब्ज को समक्ष रही है अम्बा प्रसाद 

    विधायक अम्बा प्रसाद भी जनता के इस नब्ज को समक्ष रही है, यही कारण है कि अब तक डीजे के पक्ष में अकेला मोर्चा संभाले भाजपा को अम्बा का साथ मिला है. अब देखना होगा कि अम्बा का साथ मिलने के बाद क्या प्रशासन इस आदेश को वापस लेता है, या कानून और व्यवस्था की आड़ में डीजे पर प्रतिबंध जारी रहता है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news