पीएम मोदी के बयान पर नीतीश और तेजस्वी का पलटवार, बोले- भ्रष्टाचारियों  को कौन बचा रहा, खुद ही सोचे 

    पीएम मोदी के बयान पर नीतीश और तेजस्वी का पलटवार, बोले- भ्रष्टाचारियों  को कौन बचा रहा,  खुद ही सोचे 

    पटना (PATNA) : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कल केरल में जनसभा के दौरान भ्रष्टाचार पर कही गई, बातों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमलावर हैं.उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है. भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कोई बचाएगा खुद ही सोचना चाहिए. नीतीश ने कहा हमने तो कभी भी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जब देश के प्रधानमंत्री थे. तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने किस तरह से मदद किया. बिहार में भी लोगों ने काम करने का मौका दिया है. अब केंद्र में जो लोग हैं कुछ भी बोलते रहते हैं. उसपर हम ध्यान नहीं देते हैं. 

    उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह कहा 

    उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में 1000 से अधिक बीजेपी के विधायक हैं. 300 से अधिक सांसद हैं.आज तक बीजेपी के एक भी सांसद या एक भी विधायक के घर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का छापा पड़ा है क्या. ये सरकार विपक्ष को ही दबाने में लगी रहती है. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जो यह बात कह रहे हैं वही भ्रष्टाचारियों को बचा भी रहे हैं. 

    कोच्चि में बोले पीएम मोदी 

    दरअसल, कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा था कि ''तेज विकास और युवाओं की आकांक्षाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार का है. उन्होंने कहा कि मैंने 15 अगस्त को कहा था कि भ्रष्टारचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि जैसे-जैसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन हो रहा है तो देश की राजनीति में नया पोलराइजेशन भी शुरू हो गया है. भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं. संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं. देश को इनसे लगातार सतर्क रहना है.'' पीएम मोदी के इसी बयान पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news