बिहार में होने वाली विपक्षी दल की बैठक के पूर्व राहुल और खड़गे से मिले नीतीश

    बिहार में होने वाली विपक्षी दल की बैठक के पूर्व राहुल और खड़गे से मिले नीतीश

    नयी दिल्ली(NEW DELHI): बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का ताना बाना बुनने में लगे है. इसी कड़ी में  दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है. इससे पहले नीतीश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार और  डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं. विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर 2024 की रणनीति बनाने में जुटे है. साथ ही बिहार में विपक्ष की होने वाली बड़ी बैठक को लेकर बातचीत कर रहे हैं.राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह नीतीश की दूसरी मुलाकात है.

    तेज हुई नेताओं से मिलने की मुहिम   

    दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. बीच में यह मुहिम थोड़ी धीमी जरूर पड़ गई थी. लेकिन बाद में नीतीश ने अपनी मुहिम को तेज किया. पिछले कुछ महीनों में नीतीश विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने विपक्षी एकता को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नवीन पटनायक, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news