सुशील मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- जल्दी सरकार गिरा दें  

    सुशील मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- जल्दी सरकार गिरा दें  

    गोपालगंज(GOPALGANJ): नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता सुशील मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को बोलिए कि जल्दी सरकार गिरा दें, उनको कुछ बनाया नहीं तो बयान दे रहे हैं. उनको बयान देने से कहीं खुश होकर केंद्र कुछ बना दे. बता दें कि बीजेपी लगातार यह बयान दे रही है कि सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. इसी बारे में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बयान दिया था कि आरजेडी बिहार में कभी भी सरकार गिरा सकती है.

    गोपालगंज पहुंचे हुए हैं सीएम नीतीश कुमार

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज पहुंचे हुए हैं. वहां वे बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  ने दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे दुख है. उन्होंने कहा कि सुभाष सिंह से पुराना और व्यक्तिगत तौर पर गहरा संबंध था.

    एनडीए की सरकार में सहकारिता मंत्री थे सुभाष सिंह

    सुभाष सिंह बिहार में एनडीए की सरकार में सहकारिता मंत्री थे और गोपालगंज सदर विधानसभा से लगातार चार बार विधायक रहे हैं. बीते 16 अगस्त को दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया था. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ख्वाजेपुर गांव में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. यहां श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पटना रवाना हो जाएंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news