स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को दी बड़ी सौगात,1 करोड़ रोजगार और 7 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का किया ऐलान

    स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को दी बड़ी सौगात,1 करोड़ रोजगार और 7 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का किया ऐलान

     पटना(PATNA):79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देगी. नौकरी की प्रारंभिक परीक्षा के शुल्क को घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए अब कोई शुल्क नहीं लगेगा.पहले इन परीक्षाओं में 700 से 800 रुपए तक की फीस ली जाती थी.

    7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान

    मुख्यमंत्री ने बिहार के 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने और त्योहारों पर बिहार से बाहर रहने वालों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कानून-व्यवस्था में सुधार किया गया है. पुलिस बल की संख्या 42 हजार 481 से बढ़ाकर 1 लाख 10 हजार की गई और इसे आगे 2 लाख 29 हजार तक ले जाने का लक्ष्य है.

    सीएम ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

    शिक्षा में सुधार के लिए अधिक स्कूल खोले गए, नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई और साइकिल व पोशाक योजना लागू की गई. स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़े बदलाव हुए है.पीएमसीएच में अब 5300 बेड की सुविधा है और IGIMS में इलाज की व्यवस्था दुरुस्त की गई है.

    15 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई

    कार्यक्रम में 15 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई जिनका लाइव प्रसारण शहर के 15 स्थानों पर वेरिएबल मैसेज डिसप्ले स्क्रीन के जरिए किया गया.गांधी मैदान देशभक्ति और विकास के संकल्प के रंग में रंगा नजर आया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news