बिहार के इन परिवारों को रोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

    बिहार के इन परिवारों को रोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): वैसे तो कई तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं बिहार सरकार की ओर से चलाई जाती है, जिसका लाभ भी लोगों को मिलता है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से इन दिनों बहुत सारी योजनाओं की सौगात बिहारवासियों को दिया जा रहा है.बिहार में बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए बिहार सरकार ने एक नई योजना शुरू की है.इस योजना के तहत वैसे लोगों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है जो स्वरोजगार शुरू करना चाहते है और पैसे की वजह से नहीं कर पा रहे है.

    ऐसे 94 लाख परिवार उठा सकते है लाभ

    आपको बताये कि बिहार में 2023 में जाति जनगणना के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है जो अलग-अलग जाति और समुदाय के लोगों का है, इसी के आधार पर योजना के तहत 94 लाख परिवार को इस योजना की लाभ के श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें इस नई योजना का लाभ मिल सकता है.चलिये जान लेते है कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है.

    जरुरत पड़ने पर दी जायेगी अतिरिक्त मदद

    आपको बता दें कि नई योजना के तहत जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए है या आर्थिक रूप से पिछड़ा सवर्ण, पिछड़ा अति पिछड़ा, दलित, महादलित और अल्पसंख्यको को खास तौर पर लाभ मिलानेवाला है. जहां स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, अगर किसी को जरूरत पड़े तो 2 लाख की अतिरिक्त मदद और दिया जा सकता है.

    कैसे लोग कर सकते है आवेदन

    चलिए अब जान लेते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से क्या नियम और शर्त रखी गई है.आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार का स्थायी निवासी होना जरुरी है.इसके साथ जनगणना 2023 की पात्रता सूचि को भी आवेदक के द्वारा पूरा होना चाहिए. वहीं योजना के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news