नीतीश कैबिनेट ने 8 एजेंडा पर लगाई मुहर, जानिये क्या-क्या लिये गए फैसले

    नीतीश कैबिनेट ने 8 एजेंडा पर लगाई मुहर, जानिये क्या-क्या लिये गए फैसले

    पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें मंत्रिमंडल ने 8 एजेंडों को मुहर लगी है. मुख्य सचिवालय में ये बैठक चल रही थी.

    मधुबनी के लौकही प्रखंड के बिहुली नदी पर वीयर योजना का निर्माण के लिए 68 करोड़ 64 लाख की स्वीकृत. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण के अंतर्गत 39 कन्या आवासीय इंटर स्कूलों 1365 पदों का सृजन किया जायेगा. स्थापना के लिए 49 करोड़ 49 लाख की राशि स्वीकृत. 

    नए बालू घाटों की आगामी 5 वर्ष के लिए बंदोबस्ती ई - नीलामी से कराने के लिये पहले वर्ष के लिये सुरक्षित जमा राशि का निर्धारण जिला सर्वेक्षण कार्यलय द्वारा किया जायेगा. 

    लघु खनिज बालू के स्वामित्व डर के पुनरीक्षण के लिए खनिज भंडारण नियमनावली 2019 के अनुसूची - 3 (क) में संशोधन किया गया 

    समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों के वेतनादि के भुगतान के लिए 940 करोड़ सहायता अनुदान की राशि स्वीकृत

    केन्द्रांश की राशि कम उपलब्ध होने के कारण राज्य स्किम मद से दिया गया अनुदान


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news